• Tue. Mar 10th, 2026

चट्टीबारियातु के भू रैयतों ने रोजगार को लेकर खनन कार्य आज तीसरे दिन तक रखा बन्द।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 11, 2022

 

केरेडारी।केरेडारी प्रखंड के एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोल परियोजना के भू रैयतों के द्वारा रोजगार को लेकर गुरुवार से आज तीसरे दिन तक खनन कार्य रखा बन्द।भू रैयतों का कहना है कि लगातार 4 से 5 महीनों से रोजगार को लेकर एनटीपीसी के अधिनस्त ऋत्विक कम्पनी के अधिकारियों के द्वारा बार बार आश्वाशन दिया जा रहा है।रैयतों का आरोप है की चट्टीबारियातु एनटीपीसी कोल परियोजना के अधिकारियों के द्वारा बाहरियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है और तो और कुछ लोगों के पैरवी से रोजगार दिया जा रहा है।कम्पनी की इस रवैये से चट्टीबारियातु के भू रैयत है परेशान तभी चट्टीबारियातु के सभी भू रैयत एक जुट होकर आज तीसरे दिन तक खनन कार्य ,काँटा घर एवं सी एच पी की कार्य को बन्द रखा है।रैयत अपनी हक और अधिकार के लिए सम्पूर्ण रूप से खनन कार्य बन्द कराया।वहीं एनटीपीसी कोल परियोजना के अधिकारियों के द्वारा केश कर धमकी दिया जा रहा है।लेकिन कम्पनी रोजगार देने की कोई बात नही कर रही है ।भू रैयतों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हम सभी भू रैयतों को रोजगार नही दिया जाता तब तक एनटीपीसी कोल खनन कार्य बंद रहेगी।मौके पर महेश महतो,मो ऊष्मान,मो रजाक,बिनोद महतो,सरजू ठाकुर, प्रभु राणा,सुरेश महतो,बब्लू महतो,भोला शर्मा,गुलदेव महतो,दशरथ महतो,दीपक महतो आदि कई महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *