• Fri. Mar 20th, 2026

घनुडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

तिसरा। घनुडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई सम्पन्न। बैठक की अधक्षता ओ पी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन भाजपा नेता अर्जुन निषाद किया। मौके पर ओपी प्रभारी श्री सिंह ने सर्व प्रथम ग्रामीणों के साथ साथ शांति समिति के सदस्यों को नए वर्ष 2023 को लेकर सभी को बधाई दिए। वहीं स्थानीय लोगों ने नए पद भार ग्रहण करने के लिए ओपी प्रभारी को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में ओपी प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि हमारी पाराथमिकता होगी की पुलीस पब्लिक में समन्वय स्थापित करने के साथ साथ किसी भी हाल में क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा हरसंभव प्रयास किया जायेगा। खासकर आने वाले पर्व जैसे सरस्वती पूजा में विशेष ध्यान रखा जायेगा। पूजा के दौरान रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक पूरी तरह से बैन रहेगी। अगर पूजा कमिटी द्वारा कानून को हाथ में लेने की कोशिश करते हैं तो पुलिस उनपर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। वहीं शराब विक्रेता वा नशेडियो पर विशेष नजर रखी जायेगी। रात के अंधेरे में अगर कोई नशा करते पाए जाते हैं तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड नंबर 36 के पार्षद उम्मीदवार मनीष कुमार यादव ने ओपी प्रभारी को रोड़ में नियमित पानी की छिड़काव के साथ साथ दिन में हाइवा परिचालन पर रोक लगाने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। मौके पर एएसआई अखिलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, कृष्णा बैठा, नरेश पासवान, संतोष कुमार के अलावे भाजपा नेता अर्जुन निषाद, शिवकुमार सिंह, समाजसेवी प्रकाश मंडल, ताराचंद सिंह, संजय महतो, डॉक्टर सुबोध सिंह, पर्षद प्रतिनिधि रविंद्र भुइया, सेलो पासवान,संतोष महतो, सूरज निषाद, चिंटू कुमार, उदय कुमार गुप्ता के आलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *