• Wed. Mar 18th, 2026

ग्रामीण संघर्ष मोर्चा की महिलाओं ने की प्रेस वार्ता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2024

 

 

लोयाबाद -लोयाबाद रेलवे स्टेशन स्थित ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में शनिवार को स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने प्रेस वार्ता कर बीसीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कही की प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों से बिना वार्ता किये मनमाने ढंग से नये रेलवे साइडिंग हमलोग के घरो के समीप में जबरन निर्माण कराया गया है जबकी इसके खिलाफ मे हमलोग लगातार आन्दोलन करती आ रही हूॅ । परन्तु प्रबंधन द्वारा हमारी एक न सुनी गई अब आज के बाद आर पार की लडाई होगी ।

इस प्रेस वार्ता को संबोधीत कर पूनम प्रसाद उर्फ बेबी , गायत्री देबी एंव अनीता देबी ने संयुक्त रूप से कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन गुंडा एवं लठैतो के बल पर यहां नई साईडींग में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू करने का प्रयास कर रही है जिसे हम ग्रामीण कभी पूरा नहीं होने देंगे ,यदि प्रबंधन द्वारा जोर जबरदस्ती किया गया तो अब हम सभी महिला आर पार की लड़ाई लडेगें , हम ग्रामीण महिलाओं ने ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पिछले एक वर्ष से लगातार अपनी समस्या एवं मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं परन्तु प्रबंधन हमलोगो से आज तक वार्ता नही किया । यदि यहां पर नया साईडींग खुल जाती है तो यहां के ग्रामीण तथा बच्चे धूलकण तथा हाईवा गाड़ियों से उड़ने वाली प्रदूष्ण से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा प्रबंधन पहले ग्रामीणों की समस्या का समाधान करें फिर यहां काम शुरू करें यदि प्रबंधन हमारी बातों को नहीं सुनती है तो हम ग्रामीण मजबूर होकर इनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीण महिलाओ ने 10/09/24 को इनके खिलाफ एक दिवशीय धरना प्रर्दशन करने की चेतावनी दी है । जिसकी सारी जबाबदेही रेलवे के आद्रा मंडल एवं बीसीसीएल प्रबंधन की होगी, वार्ता में शामील महिला ग्रामीणों में गीता देवी, पूनम प्रसाद उर्फ बेबी, गायत्री देवी, गीता देवी, कुंती देवी, मुन्नी देवी, प्रीति देवी, गुंजरी देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, किरण खातून, सोनी देवी, समता देवी, बिंदु देवी,मंजू देवी,पोदीना खातून,रीना देवी,गुड़िया देवी,रेखा देवी,आशा देवी एवं अन्य सैकड़ो महिला ग्रामीण मौजूद थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *