• Fri. Jan 2nd, 2026

ग्रामीण बच्चों को निखारने का कार्यक्रम है खेलो झारखंड–आशा देवी

ByAdmin Office

Nov 19, 2022

बलियापुरः खेलो झारखंड के तहत 2022-23 का प्रखंड स्तरीय खेलकूद आमझर पंचायत भवन स्थित फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद संपन्न हुआ। आज के समापन समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख ने कहा कि खेलो झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को खोज कर एक मंच देना जो खेलकूद के प्रति विशेष रूचि रखता हो। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र छात्राओं को विद्यालय स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है। आज के प्रतियोगिता में कराटे में कल्पना कुमारी, प्रेम प्रदीप कुमार, कुश्ती में प्रेम प्रदीप कुमार, 300 मीटर दौड़ राजू रजवार, रिले रेस जगन्नाथ बाउरी, अनु कुमारी, 800 मीटर दौड़ अनु कुमारी, राहुल कुमार महतो, चक्का फेंक में गायत्री कुमारी, आशीष कुभंकार, 200 मीटर दौड़ मनीषा कुमारी, आफताब अंसारी, 400 मीटर दौड़ बिना सिंह, सुमित कुमार महतो, चक्का फेंक मनीषा राज महतो, राजकुमार महतो आदि प्रतिभागी अब्बल रहे। मौके पर उप प्रमुख आशा महतो, मुखिया धर्मेंद्र रवानी, बीईईओ रीना कुमारी, बीपीओ राकेश प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा, नारायण पंडित, बृज भूषण पांडे, स्वपन कुमार महतो, दीपक कुमार, परितोष घोषाल, हारू रवानी, सिंधु सिंह, सरिता कालिंदी, टिंकू आचार्य, विनीतावाला, हन्नान अख्तर, दीपक मंडल, महेंद्र महतो, सीमा देवी, रमेश रजक, लक्ष्मण रवानी, तारणी रवानी, निर्मल सिंह, परिमल महतो आदि मौजूद थे। खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *