• Sat. Apr 4th, 2026

ग्रामीणों ने रागिनी सिंह को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 24, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

झरिया। शुक्रवार को बस्ता कोला क्षेत्र के भेड़ा काटा एवं इंद्रा आवास में रहने सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह से कतरास मोड़ स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में मुलाकात कर उन्हे अपनी समस्याओं से अवगत कराया।जहा वहा रहने वाले लोगों ने श्रीमती सिंह को बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन और संवेदक की मिलीभगत से किए जा रहे कोयला उत्पादन के क्रम में हमारे रैयती जमीन पर जबरन ओबी डंप किया जा रहा है जिससे कभी भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है और जिसके लिए पूर्ण रूप से बीसीसीएल प्रबंधन और संवेदक उसके जिम्मेदार होंगे वहीं उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर पानी और बिजली की व्यवस्था ना करने और विस्थापन में भी धांधली करने का आरोप लगाते हुए उनसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई जिसपर श्रीमती सिंह ने उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही बस्ताकोला के प्रबंधक से मिलकर इन सभी मुद्दों पर बात करेंगी और उनके हक और न्याय की लड़ाई में वो हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।इस दौरान राजू दास रंजीत दास शुशील बाउरी कैलाश दास अजीत दास प्रदीप दास दास मल्लिक राजू भुइयां पानो देवी लक्ष्मी देवी रीता देवी गरीभा देवी के अलावा कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *