• Tue. Apr 7th, 2026

ग्रामीणों ने गदर के रोजगार सेवक के द्वारा मनरेगा मजदूरों को काम नहीं देने का किया विरोध, बीडीओ से रोजगार सेवक को हटाने कि की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2023
crescent ad

 

गिफडीह: गावां प्रखंड के गदर पंचायत के रोजगार सेवक उत्तम कुमार के द्वारा मजदूरों को काम नहीं देने पर ग्रामीणों ने विरोध किया है।

ग्रामीणों ने गुरुवार को बीडीओ हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर रोजगार सेवक उत्तम कुमार को पंचायत से हटाने कि मांग की है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि गदर पंचायत में रोजगार सेवक के द्वारा मनरेगा मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण मजदूरों को भूखे मरने की नौबत आ गई है।

योजना स्वीकृति के नाम पर एक हजार रूपए से लेकर सात हजार रुपए तक लिया गया है। जो लाभुक रूपए नहीं दे पाए उनका योजना स्वीकृति नहीं किया गया है। आवेदन के बाद ग्रामीणों ने ब्लॉक गेट पर अफसरशाही नहीं चलेगी, मनरेगा में कमीशन लेना बंद करो, पंचायत सेवक को पंचायत से हटाना होगा, उत्तम कुमार हाय हाय आदि के नारे लगाए व विरोध प्रदर्शन किए।
आवेदन में मनोहर लाल यादव, नुनमन प्रसाद यादव, संजय कुमार, करमनी यादव, प्रेमचंद यादव, भुनेश्वर यादव, संजय यादव समेत कई लोगों का हस्ताक्षर है।

इधर गदर पंचायत के रोजगार सेवक उत्तम कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत और बेबुनियाद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *