
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद
केरेडारी प्रखण्ड के कराली पंचायत के केमो टोला लेकराही में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को बिजली को लेकर विवश थे यह खबर जैसे हीं विधायक श्री रोशनलाल चौधरी को सूचना मिला वैसे हीं छह घंटे के अंदर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और विधायक श्री रोशनलाल चौधरी ने कहा की हम बिजली को लेकर तत्पर रहते है

हमारी प्राथमिकता है की ग्रामीणों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो जिसका आज उद्घाटन करना था परंतु कुछ व्यस्तता के कारण नही आ पाए तब विधायक जी के निर्देश पर भाजपा आजसू के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक रूप से उद्घाटन किया गया

इस उद्घाटन में भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री बैजनाथ तिवारी कराली पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , अवध सिंह तथा आजसू पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष श्री बिनोद सिंह, आजसू पार्टी के पूर्व संगठन सचिव सूरज महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ और फीता काट कर उद्घाटन किया गया इस उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अवध सिंह, रुपेश सिंह, ग्रामीण मनोज कुमार, विराज कुमार, सोहर भुईयां, रामचन्द्र ,समेत दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
