

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा रविवार को जनसेवा, स्वास्थ्य सेवा एवं बालिका सशक्तिकरण को समर्पित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक ही दिन आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्लब ने स्वास्थ्य जागरूकता, बालिकाओं की आत्मरक्षा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बरियो में लायंस क्लब मार्शल आर्ट्स गर्ल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से बालिकाओं के लिए निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना रहा।


इसके बाद श्री गोविंद हॉस्पिटल, रंगडीह मोड़, गोविंदपुर में निःशुल्क बीएमडी एवं यूरिक एसिड जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। स्वास्थ्य सेवा में लायन डॉ. प्रसून आनंद एवं डॉ. स्वेता साची का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


इसी क्रम में लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा छाता वितरण अभियान की शुरुआत श्री गोविंद हॉस्पिटल से की गई। इसके बाद चैनपुर, चेंगा दाहा एवं बाघमारा सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच छातों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना और उनके जीवन को थोड़ा बेहतर बनाना है। क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।
Program Chairperson लायन एजाज अहमद एवं लायन प्रशांत सिंह रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव लायन राकेश कुमार, लायन संदीप विश्वकर्मा, लायन डॉ. प्रसून आनंद, डॉ. स्वेता साची तथा क्लब के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
