

धनबाद जिले के गोविंदपुर में स्थित मधुर मिलन हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में विकास फोरम का 31वां स्थापना दिवस सह हिंदी दिवस कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में इस संस्था के कार्यक्रम औऱ उपलब्धियों की भूरी भूरी प्रशांसा की तथा कई सुझाव दिए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी ने की।
इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका विकास पथ के नए अंक का विमोचन किया गया। इस बार विकास पथ का अंक महान आँचालिक साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वरनाथ रेणु को समर्पित था, जिसमें प्रसिद्ध विद्वानों और लेखकों की रचनाएं प्रकाशित की गई थीं।

पत्रिका के संपादन मंडल ने पद्मश्री रेणु के साहित्य और उनके योगदान को विस्तृत रूप से कवर किया था।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम दूबे ने पद्मश्री फणीश्वरनाथ रेणु के साहित्य और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके लेखन की सरलता और प्रभावशीलता के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेणु का लेखन आज भी प्रासंगिक है और युवाओं को हिंदी साहित्य की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समारोह में डॉ. सत्यनारायण टंडन ने भी पद्मश्री रेणु के साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रेणु का साहित्य केवल एक व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि एक काल विशेष का भी प्रतिबिम्ब है, जो उनकी रचनाओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने जमकर सराहा। इन प्रस्तुतियाँ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।.

कार्यक्रम में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण टंडन, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. मुकुंद रविदास, अल-इकरा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बरियो, गोविंदपुर के प्राचार्य डॉ० शमीम अहमद, प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. यू. एस. प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता कर्ण, गोविंदपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. यू. एस. विश्वकर्मा, प्रभात खबर के पूर्व संपादक औऱ प्रखर पत्रकार सुशील भारती, पूर्व प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय के समाज विज्ञानं एवं अर्थ शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. एल. दास, प्रसिद्ध चिकित्सक एवं शोधकर्ता डॉ. एन. के. सिंह, डॉ. मनोज कविराज, सामाजिक चिंतक शैलेन्द्र कुमार, पूर्व प्रमुख डी. एन. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संस्था के सचिव एस. एन. लाल त्यागी ने संस्था के कार्यक्रमों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास फोरम लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में कार्यरत है और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
अंत में, कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी अतिथियों, विद्वानों और लेखकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर उसे सफल बनाया।
इस अवसर पर प्रखर पत्रकार सुशील भारती, डॉ एन के सिंह, डॉ एस के एल दास, डॉ मनोज कविराज एवं चेतन गोयनका को सम्मानित किया गया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
