• Sun. Mar 15th, 2026

गोविंदपुर प्रखंड के परासी पंचायत स्थित दुमदुमी में 250 वर्ष पुरानी मां काली मंदिर में पुनः किया गया प्राण प्रतिष्ठा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 24, 2022

रिपोर्टर विजय कुमार गोस्वामी

दुमदुमी में 8 महीने पहले 250 वर्ष का पुराना मंदिर जर्जर हो गया था । ग्रामीणों ने इसे तोड़कर पुनः निर्माण किया।जिसके लिए आज कलश यात्रा का झांकी निकाली गयी। आज पुनः मां काली का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर 250 वर्ष पुराना था ।ग्रामीणों से जानने का प्रयास किया इसकी स्थापना कैसे हुई लोगों का कहना है 250 वर्ष पूर्व महामारी फैला था जिसके कारण मां काली ने स्वप्न कैलाश गोस्वामी को दिया और कहा मुझे अपने गांव में स्थापित करो इससे गांव की रक्षा होगी ।

ठीक इसी तरह कैलाश गोस्वामी ने मां को स्थापित किया और महामारी चला गया उस दिन से लेकर आज तक मां काली की पूजा अर्चना और बलि की प्रथा चली रही है मंदिर का पुरोहित मानिक भटाचार्य पुजारी किसुन गोस्वामी निंलकठ गोस्वामी मनोज गोस्वामी, सत्यनारायण गोस्वामी बिंनदाबन गोस्वामी सुधीर गोस्वामी आचार्य उदय कुमार गोस्वामी सत्यदेव गोस्वामी शिवप्रसाद गोस्वामी मूर्ति कलाकार निमाई गोस्वामी निखिलेश गोस्वामी सीताराम बावरी किशन गोप एवं सभी गोस्वामी परिवार उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *