• Tue. Oct 6th, 2026

गोमिया लड्डू फैक्ट्री के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

बेरमो/गोमिया-

 

गोमिया थाना क्षेत्र के लड्डू फैक्ट्री के समीप रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

घायलों की पहचान नैनाटांड़ निवासी शाहिल यादव और सियारी निवासी सुखराम मरांडी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुआ। दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल गोमिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

 

दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BP4534 और JH09BK2175 बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर । गम्हरिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र, खराब सड़क और लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल ।
सरायकेला : CHC नीमडीह में गर्भवती महिला से खून जांच के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, नीमडीह थाने में शिकायत 05 अक्तूबर को तारीख दर्ज किया ।
सरायकेला : चांडिल सड़क हादसे में तीन गोप बंधुओं की मौत, पुरुलिया से सर्कस देख लौट रहे थे जुगिलांग के युवक ,मालती चेक पोस्ट के पास अर्टिगा ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed