
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

पुटकी।पूर्व निर्धारित धरना को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के द्वारा अजय पासवान की अध्यक्षता में बीसीसीएल गोपालीचक पैच 2 में कार्यरत जीटीएस आउट्सॉर्सिंग कम्पनी पुटकी 17 नम्बर के पास राज्य की स्थानीय नीति का पालन करते हुए बेरोजगारों को रोजगार व अन्य माँगो को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया । धरना देकर नियोजन ना मिलने पर चक्का जाम कि बात की गयी ।
धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला महासचिव राज कुमार महतो ,व असलम मंसूरी उर्फ राम रहीम उपस्थित हुए । कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को फूल माला पहना कर तालिया की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया।
धरना को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला महासचिव राजकुमार महतो ने कहा कि पार्टी को आउटसोर्सिंग कम्पनी की कोयला खनन का विरोध नही है लेकिन कम्पनी के अधीनस्थ लोग बाहरी लोगों को नियोजन देकर स्थानीय लोगो का हक मार रहे है। पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व ओसीपी के निकट रहनेवालों को राज्य सरकार के नियमानुसार 75 % नियोजन नही दिया गया तो कम्पनी के खिलाफ चक्का जाम आंदोलन कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि निकटवर्ती मुहल्ले के लोगो को रोजगार पर पहला हक है इसका कारण यह है की सबसे ज्यादा प्रभावित निकट रहनेवाले ही हो रहे हैं। वही धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव असलम मंसूरी ने कहा कि यहां ग्रामीणों के बीच बेरोजगारी की समस्या बहुत ही अधिक है और यहां आउटसोर्सिंग संचालन हुई है जिसमें स्थानीय को दरकिनार कर कंपनी के रोजगार में बहरियों को प्राथमिकता दी गई है जो न्याय संगत नहीं है पहली प्राथमिकता स्थानीय को हर हाल में दिया जाना चाहिए नहीं तो यहां से एक टन कोयला भी बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए जो भी आंदोलन चलना होगा पार्टी चलाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कमेटी गरीब बेरोजगार मजदूरों की न्याय और हक की लड़ाई लड़ती है कोई गुंडागर्दी नहीं करती है। यदि कोई बेरोजगार ग्रामीणों के बीच यहां गुंडागर्दी करना चाहेगा तो पार्टी संगठन उसे मार भगाओ का काम करेगी।
मंच पर शहरुख खान ने बताया की भारी वर्षा के बाद भी कार्यक्रम को सफल बनाने में यहां के बेरोजगार युवक , कार्यकर्ता व अन्य अपने हक़ के लिये डटे रहे । जल्द से जल्द कम्पनी से प्रभावित व नज़दीकी ग्रामीण को नियोजन देना होगा ।
बैठक में राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, शाहरुख खान,अजय पासवान, इस्तखार , मो मुर्तज़ा अंसारी , आलम पासवान , कुंदन पासवान , राहुल पासवान , भोलू पासवान , अनूप पासवान , रवि यादव , रोशन राजवर , विकाश पासवान , मिथिलेश राजवर , गणेश पासवान , डब्लू अंसारी , व अन्य विक्की रवानी आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत रैयत और स्थानीय दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
