• Fri. Mar 13th, 2026

गोपालीचक कोलियरी में संचालित खेमका आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहनों के रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधित बीसीसीएल के सर्वे कर्मियों ने औचक निरीक्षण कर जांच की और पाई खामियां

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीवी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी में संचालित खेमका आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहनों के रखरखाव एवं सुरक्षा से संबंधित आज दिनांक19/12/2022 को सुबह 10:00 बजे कोलियरी प्रबंधन के निर्देश पर सर्वे कर्मियों ने औचक निरीक्षण किया एवं माइंस में कंपनी के चलने वाले सभी वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वाहनों में चालकों का सेफ्टी बेल्ट, फायर बोतल, एसी, जैक स्टैंड, साइड स्टैंड, लाइट, सर्विसिंग, पीछे का लाइट, आगे पीछे हॉर्न, नंबर प्लेट, धूऑ, शीशा की साफ सफाई, आदि कई वाहनों में खामियां पाई गई। सर्वे कर्मियों ने माइंस में आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहनों की जांच रिपोर्ट अपने मोबाइलों पर अपलोड किया। जांच के दौरान सर्वे कर्मी श्री जगदीश सिंह, श्री आनंदी महतो, श्री दिनेश कुमार ने मौके पर मौजूद संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर उन्हें बताया कि इस आउटसोर्सिंग कंपनी में कुल 17 वाहन है, जिनकी सूची निम्नलिखित है।JH10,CC2555,JH10BZ2550,JH20BY2663,JH10BZ5089JHBX5503,JH20CD1761,JH10CB6107,JH10BS0297,JH10CK9401,JH10CD4585,JH10BX3809,JH10CD7599JH10BZ7104,JH10BZ6067,BD,JH10AH3106,JHBX6094,JH10CD5729 है। तथा इसके अलावा डोजर, ग्रेडर, पोकलेन, पे लोडर कार्यरत हैं जिसमें मात्र कुछ ही गिने-चुने वाहनों में चालक सेफ्टी बेल्ट एसी फायर बोतल साइड स्टैंड नंबर प्लेट हारन सही है बाकी के कई वाहनों में एक्सपायरी फायर बोतल रखे हुए हैं उनके धूऑ काफी काले निकल रहे हैं। सेफ्टी बेल्ट नहीं है हारन नहीं बजते हैं उसके नंबर प्लेट गायब हैं। वही सूत्र बताते हैं कि इस कंपनी में कई ऐसे वाहन का परिचालन हो रहा है जिसके कागजात फेल है समय पर सर्विसिंग नहीं होती है रात्रि के समय बैकलाइट नहीं जलते हैं हर न नहीं बजते हैं इंजन बैक कंप्रेसर होने से धूऑ अधिक काले निकल रहे हैं जिससे यहां काफी प्रदूषण फैल रही है। समय पर मोबिल पलटी नहीं की जाती है एसी खराब है कई वाहनों में एक्सपायरी फायर बोतल रखे हुए हैं कर्मियों का बीमा नहीं है। ऐसे ब्रेकडाउन वाहनों का परिचालन रिपोर्ट बीसीसीएल में भेजना जारी है। एवं मनमाना तरीके से उत्खनन किया जा रहा है ब्लास्टिंग के समय सायरन का उपयोग नहीं किया जाता है। जिससे यहां भयंकर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावे कर्मियों को कोल इंडिया का लागू वेतन उन्हें प्रदान नहीं हो रहा है उनका गाड़ी कमाई कंपनी के प्रबंधन हड़प रहे हैं। कई कर्मियों को मौखिक तौर पर खाटाया जा रहा है और उन्हें हाथों-हाथ मनमाना भुगतान किया जाता है एवं विरोध करने पर वैसे कर्मियों को बगैर भुगतान के ही कार्य से हटा दिया जाता है एवं कंपनी की खामियों के संबंधित जुबान बंद रखने की हिदायत दी जाती है। इस संबंध में बीसीसीएल कोलियरी प्रबंधन, क्षेत्रीय प्रबंधन, मुख्यालय प्रबंधन, सतर्कता विभाग या डीजीएमएस के अधिकारियों ने कभी इसकी सुधि नहीं ले रही है। जिससे इस कंपनी की मनमानी कर्मियों तथा असुरक्षा के प्रति काफी चरम पर है। जो जांच का विषय है। जिसे दिन के उजाले में आसानी से देखा जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *