

केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधर 6 नंबर में हुई भू धंसान से अफरा तफरी का माहौल बन गया है। बताया जाता है कि गोधर 6 नंबर में लगातार भू धंसान की घटना घट रही है पर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सुधार का कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नही दिख रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भू धंसान की घटना होने पर प्रबंधन केवल लोगों को उजाड़ने की ही बात करता है और भूमि सुधार का फंड हजम करने में लग जाते है।
और आज के इस भू धंसान की घटना ने तो पूर्व की याद ताजा कर दी है। वहीं घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल प्रबंधन सीआईएसएफ एवं स्थानीय झामुमो नेता अजय रवानी घटना स्थल पर पहुंच गए है और युद्ध स्तर पर कार्रवाई की वार्ता चल रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
