
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधर काली बस्ती में मंगलवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की हुई घटना में चंदन और चाको नामक दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायल केंदुआडीह थाना पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले घायलों के उपचार को प्राथमिकता दी और बिना देर किए दोनों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया| ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। वहीं पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर घायलों पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 87/2026 दर्ज कर एक आरोपी युवक राजा कुमार,पिता चरमो राम काली बस्ती गोधर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
