• Sun. Feb 22nd, 2026

गुमटी में लगी आग हजारों की संपत्ति जलकर हुई राख, आग लगने के कारण का नहीं चला पता।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय (केशव कुमार) -: लखीसराय हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमडिहा मोड़ के पास बुधवार के रात्री एक फल सब्जी गुमटी में आग लगने से उसमें रखे लगभग ₹10000 की समान एवं ₹5000 देगा जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि हलसी थाना क्षेत्र की धीरा पंचायत अंतर्गत धीरा गांव निवासी मोती साहू के 32 वर्षीय पुत्र शर्मा जीत साहू अपने घर के बगल में स्थित फल सब्जी दुकान की गुमटी को रोज की भांति शाम को बंद कर बगल में स्थित अपने घर चले गए तभी रात्रि के लगभग 11:00 बजे अचानक गुमटी में आग लग गई।
एक ट्रक संचालक द्वारा होरन के माध्यम से अगल-बगल के लोग को जानकारी दी गई। जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक आग से दुकान में रखें सभी समान एवं नगद ₹5000 जलकर राख हो गया। इस संबंध में पीड़ित के द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्मनी से मेरे गुमटी में आग लगा दिया गुमटी में ना ही बिजली का कनेक्शन है और ना ही अलग कहीं अलाव जलाया गया था। सुबह इसकी जानकारी हलसी थाना प्रभारी विजय कुमार को सूचना दी गई तो मौके पर उपस्थित विजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल में लगी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *