• Sat. Mar 28th, 2026

गर्म ओबी डंप की चपेट में आए महिला समेत पांच बच्चे, दो की हालत गंभीर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2023

 

*धनबाद :* बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा गिराई जा रही गर्म ओबी की चपेट में आने से पांच बच्चों समेत एक महिला बुरी तरह से झुलस गए हैं. वहीं पांच में से दो बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सभी सुबह शौच के लिए गए थे, इसी दौरान हादसा हुआ.

*ये हुए घायल:*

ओबी डंप हादसे में घायल हुए गोधर बस्ती के पांच बच्चे कांति कुमारी (14), रानी कुमारी (18), बंटी कुमार (10), खुशी कुमारी (12), ज्योति कुमारी (8) है. वहीं घायल महिला का नाम रीना देवी (28) है.

*कैसे हुआ हादसा:*

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर 14 नंबर में उत्खनन के दौरान निकलने वाले ओबी को डंप किया जा रहा था. डंपिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा किया जा रहा था. उत्खनन के दौरान बुधवार को गर्म ओबी को वाहनों से गोधर में डंप किया जा रहा था. डंपिंग स्थल के नीचे सुबह बच्चे और महिलाएं शौच के लिए गई थी.

इस दौरान ऊपर से वाहन से ओबी को डंप करने के दौरान हादसा हो गया. ओबी की चपेट में आने से पांच बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. आनन फानन में उन्हें एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

*मनमाने तरीके से होता है ओबी का डंप:*

स्थानीय लोगों की माने तो बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा मनमाने तरीके से ओबी का डंप किया जा रहा है. ओबी डंप के दौरान महिलाएं और बच्चे पूरी तरह से जख्मी हो गए हैं. कई बार इन्हें ओबी डंप करने से मना किया गया. आउटसोर्सिंग प्रबंधन मनमाना रवैया अपना रही है, जिस कारण यह हादसा हुआ है.

*ये है डीजीएमएस का निर्देश:*

गौरतलब है कि बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियां उत्खनन का कार्य करती हैं. डीजीएमएस के निर्देश के अनुसार गर्म ओबी को ठंडा कर डंप किया जाना है. लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनियां ऐसा नहीं करती हैं. उत्खनन के बाद वे गर्म ओबी को सीधे इलाके में डंप कर देती है. जिसके कारण ऐसे हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *