• Mon. Feb 16th, 2026

गरी कलां हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 19, 2024

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी : प्रखंड के अंतर्गत उच्च विद्यालय गर्री कलां का झारखंड अधिविध परिषद रांची के द्वारा दसवीं बोर्ड का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया जिसमें उच्च विद्यालय गर्री कलां के छात्रो के अपेक्षा छात्राओं ने अव्वल दर्जा प्राप्त किया ! जिसमें सर्वप्रथम मनीषा कुमारी पिता कैलाश कुमार मेहता 470अंक, 94% लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय के गौरव को बढ़ाया, कुसुम कोमल पिता रंजीत विश्वकर्मा 468 नंबर ,63.6पर्तिशत लाकर द्वितीय स्थान पर रही ! तृतीय स्थान पर रीतिक कुमार राणा 464 अंक 92. 80%,पर रहा! शुभम कुमार ,मनीषा कुमारी, हिमांशु कुमार इत्यादि लगभग 16 छात्रों ने 90% से अधिक नंबर लाकर विद्यालय के हौसला को बुलंद किया ! उसके साथ ही साथ 321 बच्चे इस विद्यालय से प्रथम फर्स्ट डिवीजन और 159 बच्चे सेकंड तथा मात्र 51 बच्चे थर्ड डिवीजन रहे। इस सफलता के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने सभी सफल छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने का उपदेश दिया! विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना किए हैं!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *