
चौपारण: खेलो झारखण्ड के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुवा समापन। स्कूली बच्चों ने अपने प्रतिभा के दम पर अपने अपने स्कूल को दिलाया सम्मान। विजेता बच्चो में खुशी की लहर थी वही असफलता हाथ लगने पर निराश बच्चो ने अगली बार अच्छा करने का संकल्प लिया।

दूसरे दिन 9 से 12वीं तक के बालक व बालिकाओं के लिए प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। जूनियर वर्ग में बालिकाओं में मध्य विद्यालय सिंहपुर स्कूल व बालक वर्ग में प्लस दो उच्च विद्यालय टोईया ने मारी बाजी। दौड़, लंबी, ऊंची, जेबलिन, गोला फेक आदि में बच्चे व बच्चियो ने प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान हाशिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा व संजय सिन्हा ने सामूहिक रूप से किया। बतौर अतिथि बीईईओ राकेश सिंह, चौपारण मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, सुनील सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक रतन वर्मा, उमेश सिंह, डॉ प्रदीप साहू, मो कैसर आलम, राकेश कुमार, सुरेंद्र दास, संजय सिन्हा, रामवतार प्रजापति, राजकुमार सिंह, राजकुमार प्रजापति, बिनय रजक, बसन्त दास, पंकज सिंह, शशि भूषण सिंह, उषा कुमारी, मुन्नी यादव, रागनी कुमारी, निशु सिंह, पूजा सिंह, सरयू राणा, दिनेश यादव, छोटन प्रसाद, बद्दी उजमा, अजय यादव, बिनोद किस्कू, बीपीएम मो आरिफ, बीआरपी मो सईद, बीआरसी कर्मी दीपक भारती, गिरधारी महतो, किशोर कुमार, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, शिक्षक विजय कुमार, कस्तूरबा शारीरिक शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, प्रकाश रजक। इस दौरान सभी प्रतिनियोजित शिक्षको को बीईईओ ने मेडल व प्रसस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया। सभी विजेता बच्चो को प्रसस्ति पत्र व मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
