
*ब्रह्मदेव प्रसाद यादव*

जमुई: जिले के झाझा प्रखंड के नरगंजो गांव के किसान कार्तिक कुसुम ने जिला अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को एक शिकायत पत्र लिखकर झाझा में किसानों को डीएपी उर्वरक सही दाम पर नहीं दिए जाने तथा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की गंभीर शिकायत की है।अपनी शिकायत में कार्तिक कुसुम ने बताया कि वह 2 दिसंबर, 2023 को अपने खेतों में खाद डालने के लिए झाझा स्थित आदित्य ट्रेडर्स नामक दुकान पर गया था। उसने वहां से डीएपी उर्वरक खरीदने की इच्छा जताई। दुकानदार ने उसे 1350 रुपए की खाद 1700 रुपए में देने की बात कही। कार्तिक कुसुम ने खाद के बोरों पर 1350 रुपए लिखे हुए मूल्य को दिखाकर उस दर पर देने की बात कही, लेकिन दुकानदार ने अनाप-शनाप व अभद्र तरीके से बात करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि उक्त खाद को हम 1500 रुपए में छूने तक नहीं देते हैं, हम आपको 1350 रुपए में कैसे दे सकते हैं।कार्तिक कुसुम ने बताया कि यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है। सरकार ने किसानों को डीएपी उर्वरक का उचित मूल्य देने का आदेश दिया है, लेकिन दुकानदार इस आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। वे किसानों को अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचकर उनका शोषण कर रहे हैं। इसके अलावा, वे किसानों के साथ अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं।कार्तिक कुसुम ने जिला अनुमंडल कृषि पदाधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने और दुकानदारों को डीएपी उर्वरक उचित मूल्य पर देने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने साथ ही किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कार्तिक कुसुम की शिकायत की पुष्टि करने के लिए उन्होंने एक वीडियो भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में आदित्य ट्रेडर्स दुकानदार द्वारा कार्तिक कुसुम के साथ उर्वरक तय कीमत से अधिक मागते हुए देखा जा सकता है।यह मामला जमुई जिले में किसानों के साथ हो रहे शोषण का एक उदाहरण है। सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करके किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
