• Thu. Oct 22nd, 2026

खरसावां-कुचाई में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

admin's avatar

Byadmin

Oct 22, 2026
crescent ad

 

 

खरसावां : खरसावां-कुचाई क्षेत्र में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ की गई। प्रखंड के बुरूडीह, माहालीसाई और कुचाई समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा कर परिवार और गांव की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

खरसावां प्रखंड के बुरूडीह एवं कुचाई गांव में श्री श्री मनसा पूजा समिति के तत्वावधान में पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान शंकुवा नदी से ढोल-नगाड़ों के साथ मां मनसा की बारी लाई गई। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों की मान्यता है कि सच्चे मन से मां मनसा की आराधना करने से सांप-बिच्छू के खतरे से रक्षा होती है और परिवार पर मां की कृपा बनी रहती है।

माहालीसाई स्थित मंदिर में उमड़ी भीड़

खरसावां प्रखंड की बुरुडीह पंचायत के माहालीसाई स्थित मां मनसा मंदिर में भी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पूजा से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश में जल लेकर मंदिर पहुंचे। इसके बाद पुजारी ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां मनसा की पूजा कराई। इस अवसर पर श्री श्री 108 मां मनसा पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा से परिवार की रक्षा, सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण

कुचाई गांव में जेएसकेएम नेता संजय जारिका ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। वहीं, पूजा के आयोजन में अनिल महतो, राकेश बेहरा, जस्टि महतो, इंद्रर महतो, बनवाली महतो, डमन महतो, ललित बेहरा, गंगाधर महतो, कमल महतो, अधीर महतो और राजेश बेहरा सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।

मां मनसा की पूजा के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *