• Fri. Feb 27th, 2026

खदान धंसने की घटना की जांच के लिए कमेटी गठित, तीन लोगों की गई थी जान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 12, 2023

 

*धनबाद :* खदान धंसने की घटना की जांच एक प्रशासनिक कमेटी द्वारा की जाएगी। धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि दो सदस्यों वाली कमेटी खदान धंसने की घटना की जांच करेगी।
बता दें कि शुक्रवार को भारत कुकिंग कोल लिमिटेड की भौंरा कुलेरी खदान उस वक्त धंस गई थी, जिसमें उसमें लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

*दो सदस्यीय कमेटी करेगी घटना की जांच*

डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि सिंदरी के सब-डिविजनल पुलिस अफसर अभिषेक कुमार और झरिया के सर्किल ऑफिसर परमेश कुशवाहा की सदस्यता वाली जांच कमेटी 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बीसीसीएल से भी घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। अगर कंपनी के स्तर पर किसी लापरवाही का पता चला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शुक्रवार को भौंरा कोलियरी खदान के धंसने से मरने वालों की पहचान जितेंद्र (16 साल), सत्येंद्र (22 वर्ष) और मदन (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

*प्रतिबंध के बावजूद किया जा रहा था अवैध खनन*

भौंरा कोलियरी के एरिया जनरल मैनेजर एसएस दास ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद खदान में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं खदान से शव बरामद हो गए हैं और अब राहत और बचाव कार्य भी खत्म हो गया है। झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *