• Fri. Mar 13th, 2026

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्य विद्यालय सेलहारा पहुँचे पूर्व विधायक, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द डे को किया पुरुस्कृत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 19, 2024

चौपारण
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्य विद्यालय सेलहारा पहुँचे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। शिक्षकों व बच्चों ने पूर्व विधायक को पुष्प भेंट कर विद्यालय में स्वागत किया। प्रतिदिन के भांति आज भी विद्यालय में आयोजित बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक ने आठवी कक्षा के छात्र पुष्कर कुशवाहा को बेस्ट स्टूडेंट का पुरुस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। बच्चो को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि कपकपाती ठंड में भी बच्चो की उपस्थिति के लिए शिक्षक बधाई के पात्र है। कहा पूरे राज्य में सीटी बजाओ बच्चो को स्कूल बुलाओ कार्यक्रम का सूत्रधार सेलहारा स्कूल है, इसके लिए शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा सहित अन्य सहयोगी शिक्षक बधाई के पात्र है। आये दिन सेलहारा स्कूल अपने नए नए नवाचार के लिए राज्य स्तर पर प्रसिद्धि हासिल किया है। पूर्व विधायक ने कामना किया कि सेलहारा स्कूल के बच्चे आने वाले दिनों में विद्यालय व शिक्षकों का नाम रौशन करे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कैलाश पासवान, उपमुखिया प्रवीण सिंह, समाजसेवी नरेंद्र पांडेय, अरविंद साव, सुभाष सिंह, विद्यालय प्राचार्य रामखेलावन रविदास, एसआरपी जनार्दन प्रसाद वर्मा, जनमजेय सिंह, विजय कुमार, रागिनी सिंह, कुमारी डेजी सहित अन्य।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *