
बुधवार को झारखण्ड विधानसभा में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम एवं अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति कैबिनेट मंत्री से मिले। इस दौरान उन्होंने धनवार विधानसभा क्षेत्र के अंदर पीडब्ल्यूडी रोड सरिया, खोरीमहुआ पीडब्ल्यूडी रोड मंसाडीह से रुपनाडीह, बाराजोरी से जटाडीह रोड का पक्कीकरण और मजबूती करण और पीडब्ल्यूडी डोंरडा पटना के झाझ से लेकर खरखरी तक सड़क निर्माण, ग्राम आरखांगो से लोधीपुर होते हुए जेरुआडीह तक मजबूती और पक्कीकरण निर्माण, पीडब्ल्यूडी तारानाखो से बभनी चरकीयाबर से जमडार पीडब्ल्यूडी तक पक्कीकरण और मजबूती करण निर्माण, तराई से माल्डा तक पक्कीकरण और मजबूती करण निर्माण की मांग की। साथ ही सबसे अहम मुद्दा दलित आदिवासि छात्रों के लिए गावां व तिसरी में आवासीय आदिवासि छात्रावास और दलित छात्रावास एवं तिसरी ब्लाॅक में बीडीओ की पदस्थापना की मांग की।राज्य के दोनों मंत्रियों ने युक्त जनसमस्याओं को जल्द से जल्द दूर करनी की बात कही।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
