• Thu. Mar 19th, 2026

क्या चम्पई जाएंगे भाजपा में ,अटकलों का बाज़ार गर्म,सोरेन को दिल्ली जाने से झारखंड में सियासी हलचल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2024

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाईगर के नाम से मशहूर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपाई सोरेन कोलकाता के रास्ते रविवार को दिल्ली पहुंचे. उनके साथ कोल्हान प्रमंडल के कई विधायकों के भी दिल्ली जाने की सूचना है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले के इस घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है.

 

*सड़क मार्ग से कोलकाता पहुंचे चंपाई सोरेन*

 

चर्चा है कि चंपाई सोरेन कुछ विधायकों के साथ शनिवार की रात को सड़क मार्ग से झारखंड से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता गए और रात में वहीं ठहरे. रविवार (18 अगस्त) को कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरी. चंपाई सोरेन के साथ झामुमो के कितने विधायक दिल्ली गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

*पत्रकारों से बोलते रहे चंपाई सोरेन – हमें कुछ नहीं पता*

 

इसके पहले शनिवार को चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से कहा था कि वह यहीं हैं. जब उनसे पूछा गया कि उनके पाला बदलने की चर्चा तेज है, तो उन्होंने कहा कि क्या अफवाहें हैं, नहीं हैं, यह हमें नहीं पता. यह पूछने पर कि खबर है कि आप अपने समर्थकों के साथ किसी अन्य दल में शामिल होने वाले हैं, तो चंपाई सोरेन ने कहा कि हमको कुछ नहीं पता.

 

*हम जहां हैं, अभी वहीं हैं – चंपाई सोरेन*

 

चंपाई सोरेन ने कहा कि क्या सच है, क्या झूठ है, मुझे कुछ नहीं पता. हम जहां हैं, अभी वहीं हैं. यह पूछने पर कि लोबिन हेम्ब्रम ने कह दिया है कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं और आप भी ऐसा ही करने वाले हैं. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे कुछ भी नहीं मालूम. हम जहां पर हैं, वहीं पर हैं. ठीक है, बाद में बात करेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *