• Mon. Feb 23rd, 2026

कौशल विकास केंद्र ने आयोजित की विदाई समारोह छात्र-छात्राएं, निदेशक संग अन्य हुए शामिल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा- : 80 छात्र-छात्राओं को विदाई को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कौशल विकास केंद्र में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नवंबर बैच की कुल 80 छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। छात्र-छात्राओं के द्वारा केवाईपी कोर्स से जो किया उनके बारे में जानकारी दिया। छात्रा प्रतिभा एवं रूपा ने कहा कि कोर्स करने के बाद हमारे जीवन में बड़ा बदलाव आया है। हम किसी भी इंटरव्यू मे अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकते है।वही छात्र-छात्राओं के बीच कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर केंद्र निदेशक सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि समय का सही उपयोग करे। आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसको और आगे बढ़ाये। संस्था के प्रबंधक संजय मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में कप्यूटर का ज्ञान सभी लोगों के लिये आवश्यक हो गया है। आपने जो प्रशिक्षण लिया है वह आपके उज्जवल भविष्य बनाने मे काफी सार्थक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और शत प्रतिशत उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर केंद्र समन्वयक विजेता कुमारी,लर्निग फेसीलेटर रविंद्र कुमार,नीतीश कुमार,विशाल,डब्लू कुमार उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *