
पंकज ठाकुर

बड़कागांव । आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा अपनी उपस्थिति की आलोक में विश्वास जताते हुए। बड़कागांव प्रखंड के आँगो पंचायत के उरेज निवासी पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू को पार्टी में निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निभाने को लेकर आजसू पार्टी का केंद्रीय सचिव में मनोनयन किया गया है।आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि आप अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्रखंड के आम जनों की समस्या का समाधान करने का काम के साथ-साथ आजसू पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर कौलेश्वर गंझू ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा जो मुझे जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको मैं बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा।
बधाई देने में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ,नागेश्वर दूरी, कामेश्वर महतो ,अनिकेत नायक, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ,मनोज दांगी, तपेश्वर कुमार तापस ,वरिष्ठ नेता उमेश दांगी, तुलेश्वर राम,राजा खान ,शंकर मिश्रा, रवि राम ,उपेंद्र प्रसाद ,दिनेश महतो, वीरेंद्र प्रसाद ,सुरेश गिरी ,सुरेश महतो, कृष्णा साहू, महेंद्र यादव, महेंद्र विश्वकर्म ,ने बधाई दी ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
