• Sun. Mar 15th, 2026

कोल इंडिया वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक कुसुंडा क्षेत्रीय मैदान गोधन में संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। कोल इंडिया वरिष्ठ नागरिक संघ की एक बैठक गोधर स्थित क्षेत्रीय मैदान में हुई। जिसकी अध्यक्षता हरिपद रवानी ने की। एवं संचालन बिंदेश्वरी प्रसाद ने की। बैठक में सर्वप्रथम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या को लेकर सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को रखा एवं विशेष चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए कोल इंडिया वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक श्री बिंदेश्वरी श्री प्रसाद ने कहा कि कॉल कर्मचारियों को पेंशन और चिकित्सा की समस्या को गंभीर बताते हुए बीसीसीएल के सीएमडी को 13 सूत्री मांगों से अवगत कराया गया है जिसमें कुछ मांगे पर उन्होंने सहमति जताया है। शेष मांगों पर वार्ता चल रही है। वही वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य श्री हरिपद रवानी ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा हम सेवानिवृत्त मजदूरों को जो पेंशन प्रदान की जा रही है हुआ है वर्तमान समय में भीख मांगने के समान भी नहीं है कई मजदूरों को 300 एवं ₹500 पेंशन प्रदान हो रहे हैं जो उनके पूरे माह का अकेला का खर्च भी संभव नहीं है। जबकि केंद्र सरकार के अधीनस्थ रेलवे राज सरकार बैंक पोस्ट ऑफिस भारतीय उड़न विभाग इत्यादि में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उनके रिटायर से पूर्व अंतिम वेतन का आधा राशि उन्हें पेंशन प्रदान होता है इसके अलावे प्रत्येक 5 वर्ष बाद उनके पेंशन में रिवाइज कर बढ़ोतरी की जाती है परंतु कोल इंडिया में जानबूझकर पेंशन बढ़ोतरी में लापरवाही की जा रही है। जो हम सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मूर्ख बनाने तुल्य है। जिससे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में बिंदेश्वरी प्रसाद हरिपद रवानी चिमन कुमार ज्ञानचंद राठौर भरत विश्वकर्मा कालू रवानी सुरेंद्र प्रसाद नागेश्वर प्रसाद नेपाल प्रमाणिक गोपाल रवानी कृष्णा चौहान डेग लाल चौहान हरी बेलदार देवराज चौहान कार्तिक चौहान मोहन राय गौरीशंकर कहार सरजू राम इत्यादि के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *