
बलियापुरः बेलगड़िया टाउनशिप में समस्याओं के समाधान की दिशा में शनिवार को कोल सचिव अमृत लाल मीणा शनिवार को बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचे। समस्याओं की जानकारी ली। कोल सचिव ने माना कि कॉलोनी वासियों के समक्ष हाई स्कूल, चिकित्सा सुविधा, खासकर रोजगार की समस्या है। इस दिशा में बैठकर बात करने की बातें कहीं। डीसी से रोजगार के सवाल पर विकल्प तलाशने की बातें कहीं। लोगों ने कहा कि जिस अनुपात में मनरेगा में रोजगार उपलब्ध होता है। उससे कई गुना अधिक लोग टाउनशिप में रहते हैं। इसीलिए अधिकतर लोगों को मनरेगा में काम नहीं मिल पाता है। जाति, आवासीय एवं हाई स्कूल की समस्या भी लोगों की एक बड़ी समस्या है। आपस में बातचीत कर उस दिशा में रास्ता निकाला जाएगा। झरिया मास्टर प्लान में तेजी लाने के लिए समीक्षा की जाएगी। दूसरी ओर बेलगड़िया टाउनशिप की कांति देवी ने बेलगड़िया टाउनशिप की समस्याओं का समाधान करने की बातें कही। मौके पर डीसी संदीप कुमार, सलाहकार आनंद जी प्रसाद कोल इंडिया चेयरमैन, सीएमडी प्रमोद अग्रवाल, निदेशक तकनीकी समीरन दत्ता, संजय कुमार सिंह, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, जेआरडीए जीएम सिविल डीएन महापात्रा, जेआरडीए प्रभारी अमर प्रसाद, जेआरडीए के टीम मौजूद रहे।
समस्या से जूझ रहे हैं बेलगड़िया टाउनशिप — टाउनशिप के लोगों का कहना है कि झरिया पुनर्वास के नाम पर यहां हजारों की संख्या में लोगों को बसाया गया है। यहां के लोगों को रोजी रोजगार के कोई साधन नहीं है सरकार द्वारा इस दिशा में सकारात्मक पहल भी नहीं कर रही है। बीसीसीएल द्वारा इन लोगों पर मेहरबान नहीं है। नतीजतन रोजगार के लिए झरिया धनबाद जैसे शहरों में मजदूरी का काम करना पड़ता है। यहां के बच्चे बेहतर शिक्षा पा सके वैसा स्कूल भी नहीं है। अच्छा अस्पताल नहीं रहने के कारण लोगों का इलाज नहीं हो पाता है। टाउनशिप में गंदगी का अंबार से पट गया है जिला प्रशासन व बीसीसीएल को इस दिशा में कारगर कदम उठाने की जरूरत है

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
