
रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति के उपाध्यक्ष शिव बालक पासवान ने एरिया 10 अंतर्गत कुजामा कोलियरी का दौरा किया,जहां श्री पासवान ने परबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तानाशाही तरीके से मजदूरों का क्वाटर तोड़ा जा रहा है और धमकाया जा रहा है यहां तक कोयला मजदूर की हाजिरी रोककर उनके घरों को ध्वस्त कराया गया जो असंवैधानिक कार्य है।इसकी मैं घोर निंदा करता हूं।यह कार्य बीसीसीएल प्रबंधन और देवप्रभा कंपनी के इशारे पर किया जा रहा है। जिस तेजी से काम किया जा रहा है उसमें निश्चित ही पानी का कनेक्शन और रोड कट जाता जिसे देखते हुए 30 दिसंबर को पानी के पाइप के पास मशीन चल रही है।वह टूट सकता था, लोग वहां गए और उन लोगों ने शीतला प्रसाद सिंह को बोला की मशीन बंद करो, जिसके दरमियान तू ,तू मैं मैं हो गयी बात यह है कि इस मौके का फायदा उठाया गया, लेकिन मारपीट,की ऐसी कोई घटना नहीं हुई और जैसा कि सोने कि चैन छीनने तथा रिवाल्वर कनपटी में सटाने की, बात यह बिल्कुल गलत है झूठा है और झूठा केस बनाकर श्रमिक नेता तथा और लोगों को फंसाने का काम किया गया है,इससे साफ जाहिर होता है कि कोई मारपीट नहीं हुआ जांच में मैंने पाया और केस पर गौर करें जिसमें एक साजिश दिखाई दे रही है। सावित्री देवी ने एफ आई आर घनुडीह में दिया और लिया भी लेकिन अंत में कहा कि ऑनलाइन कर दीजिए।
संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का उल्लंघन ओपी प्रभारी ने किया, जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि यह भी जांच का विषय है इसीलिए जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूं की इसकी सही जांच हो और इंसाफ की ओर संविधानिक दायरा को मजबूत किया जाए। दौरे के दरमियान डीवाईएफआई के जिला सदस्य कुंदन पासवान, रामवृक्ष धारी तथा अन्य महिलाएं शामिल थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
