
नई दिल्ली : चीन, अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भारतीय सेना (Indian Army) ने भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही इन जवानों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इस दिशानिर्देश के तहत सभी लक्षण वाले जवानों की कोरोना जांच की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। मध्यम से गंभीर बीमारी वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एडवाइजरी में कर्मियों को फेस मास्क का उपयोग करने, विशेष रूप से बंद और भीड़भाड़ वाले स्थानों में शारीरिक दूरी का अभ्यास करने जैसे सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए कहा गया है। हाथ धोने और हैंड सैनिटाइजर के उपयोग सहित नियमित रूप से हाथ की स्वच्छता पर जोर देने के लिए कहा गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
