• Sun. Mar 8th, 2026

कोयला लदा हाइवा पलटा, सड़क पर बिखरे काले हीरे, लूटने की मची होड़*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 17, 2022

*कोयला लदा हाइवा पलटा, सड़क पर बिखरे काले हीरे, लूटने की मची होड़*


*(चंचल गोस्वामी)*
*गोविंदपुर :* गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार 17 मई की सुबह कोयले से भरा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद सड़क पर बिखरे कोयले की जमकर लूट हुई. कालाडीह मोड़ के समीप दुर्घटना में हाइवा के ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए और मौका देख भाग निकले. इसके बाद सड़क पर बिखरे कोयले की लूट के लिए होड़ मची रही. पुलिस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग बेकाबू हो गए और कोयला समेटकर बोरा में भरकर ले जाते रहे.

विगत दिन तोपचांची थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन पलटने के बाद इसी तरह टमाटर की जमकर लूट हुई थी.

दुर्घटना के काफी देर तक गोविंदपुर थाने की पुलिस नहीं पहुंची थी. हालांकि लूट में शामिल स्थानीय लोगों ने कहा कि वह जलावन के लिए कोयला घर ले जा रहे हैं. सड़क पर बिखरे पड़े कोयले को ही उठा रहे हैं. लूट रोकने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि ड्राइवर और खलासी भाग गया है. मालिक ने उसे कोयले की रखवाली के लिए भेजा है. परंतु पुलिस के नहीं होने के कारण वह चाह कर भी किसी को रोक नहीं पा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *