
झरिया: झरिया थाना क्षेत्र में इस वर्ष दुर्गा पूजा का पावन पर्व बेहद शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस सफलता और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था का श्रेय स्थानीय पुलिस प्रशासन को देते हुए गुरुवार को कोयलांचल पत्रकार संघ एवं झरिया प्रेस क्लब की ओर से झरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर और भव्य मोमेंटो भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारू बनाए रखने और विधि-व्यवस्था को बेहतरीन तरीके से संचालित करने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की खुले दिल से सराहना की। इस कार्यक्रम में कोयलांचल पत्रकार संघ और झरिया प्रेस क्लब के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से महामंत्री मुख्तार अहमद, अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिन सिंह, झरिया प्रेस क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल, अभिमन्यु कुमार , मनोज शर्मा, सतीश सिन्हा, कार्तिक वर्मा , वीरेंद्र बर्मन, जाेन मिर्जा, गुड्डू वर्मा,संघ के अनुशासन समिति अध्यक्ष सन्नी शर्मा, कोषाध्यक्ष अहसान अंसारी, शमीम हुसैन, और पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव शामिल रहे। इनके साथ-साथ क्षेत्र के दर्जनों अन्य पत्रकार बंधु भी इस गरिमामयी अवसर पर मौजूद रहे। झरिया पुलिस की इस सक्रियता और जनता व पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल के कारण ही पूरा क्षेत्र बिना किसी व्यवधान के भक्तिमय माहौल में उत्सव का आनंद ले सका।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
