• Sun. Sep 6th, 2026

कोनार नदी में डूबने से सीसीएल कर्मी की मौत

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

 

59 वर्षीय एतवा मुंडा स्वांग वाशरी में फोरमैन के पद पर थे कार्यरत, गोताखोरों ने झाड़ियों से बरामद किया शव

 

बोकारो थर्मल-

 

कोनार नदी में डूबने से सीसीएल स्वांग वाशरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत कर्मी एतवा मुंडा (59 वर्ष 10 माह) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोनार नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

सूचना मिलने पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा सहित ओल्ड माइंस क्षेत्र के कई लोग भी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी और मुखिया के प्रयास से खेतको से गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गैरमजरूआ के समीप कोनार नदी की झाड़ियों से एतवा मुंडा का शव बरामद किया।

 

बताया गया कि मृतक के बेटे बाहर थे और उनके पहुंचने में विलंब हो रहा था। इस दौरान समाजसेवी विकास राणा ने मानवता का परिचय देते हुए गोताखोरों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचाने के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी।

 

एतवा मुंडा अपने पीछे दो पुत्र, पुत्रवधू, दो पुत्रियां, दामाद, पोता-पोती एवं नाती-नतिन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव बरामद कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इधर, स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *