• Tue. Jan 13th, 2026

कोडरमा – पंचखेरो डैम में नाव पलट गई जिसमें 8 पर्यटक की लापता होने की सुचना मिली है।*

ByAdmin Office

Jul 17, 2022

 

झारखंड के कोडरमा जिले में भीषण नाव हादसा हुआ है। आठ पर्यटक लापता होने की सुचना मिली हैं। सभी गिरिडीह जिले के रहने वाले थे। घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे। नाव की सवारी करते समय नाव पलट गई और सभी पानी में डूब गए।

बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है।

 

सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय लोग भी डैम में डूबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं।डैम की सुंदरता व इसके आसपास की वादियां सैलानियों को आकर्षित करती है। बड़ी तादाद में स्थानीय व आसपास के जिलों के लोग यहां घूमने आते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *