
रोहतास: बिहार के रोहतास में कैमूर पहाड़ी पर तेज धार में फंसे तीन युवक बह गये. घटना चेनारी थाना क्षेत्र के कैमूर गाय घाट की है. जहां गुप्ता धाम से दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार मूसलाधार बारिश के बीच नदी पार करने के दौरान पानी की तेज बहाव में फंस गये. पानी की धारा इतनी तेज थी कि तीनों युवकों को पानी से निकलना मुश्किल हो गया. हालांकि किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे एक युवक को बचा लिया गया, लेकिन बाइक सवार दो युवक बह गये.घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन लोग पहाड़ी पर स्थित गुप्तेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी नदी में आई तूफान के बाद पानी के तेज धार में दोनों युवक बह गए. पानी में बहे सिंहपुर निवासी गुड्डू राम और मल्हीपुर के रतन साह हैं. दोनों की तलाश जारी है. चुकी स्थानीय गोताखोरों ने पानी के धार से बाइक को बरामद कर लिया है, जबकि दोनों बाइक सवार लापता बताए जा रहे हैं.
परिजनों की बढ़ी चिंता: वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सिर्फ देखकर ही पुलिस लौट गई. जैसे-जैसे देर हो रही है, परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
