
संवाददाता : बरही

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बरही अनुमंडलीय अस्पताल में कैंसर जांच सह जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी एवं संचालन प्रधान लिपिक पंकज कुमार आजाद ने किया। इस कार्यशाला में डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी के आलावा डॉ प्रवीण कुमार, डॉ नीलम क्लोडिया, डॉ अमन कुमार, डॉ अंकुर विहान , डॉ एजाज, एलआईसी एडवाइजर इंद्रदेव यादव, एमएमएस सदस्य कृष्णा प्रजापति ने कैंसर के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी। सहिया सहित स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए डीएस डॉ ज्ञानी ने कहा की कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। खान पान एवं लाइफ स्टाइल में परिवर्तन कर कैंसर जैसा जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा की 4 फरवरी से 10 फरवरी तक डोर टू डोर जांच कर कैंसर रोगियों की पहचान करना है। पहचान होने पर उसका समुचित इलाज संभव है। महिला चिकित्सक डॉ नीलम क्लोडिया ने महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की लक्षण कारण एवं बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया की यदि समय रहते ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी मिल जाने से उसका इलाज संभव है। डॉ प्रवीण कुमार ने कैंसर रोगियों को लहसुन प्याज, हरी सब्जियां, फल, हल्दी, अदरक एवं प्रोटीन युक्त दाल एवं फलियां खाने की सलाह दी। मौके पर सुधांशु शेखर, पंकज कुमार आजाद, बिजेंद्र कुमार, संतोष कुमार, नरेश प्रजापति, महादेव कुमार, सुनीता विश्वकर्मा, शांति देवी, विद्या देवी, नगीना देवी, सुमन देवी, निशी देवी आदि उपस्थित रहें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
