
हजारीबाग-कैंसर अल्सर नेफ्राइटिस सिरोसिस ऑफ लिवर टिबी जैसे अनेकों बीमारियां तंबाकू गुटखा धूम्रपान मद्यपान से होता है इसलिए समाज इसका बहिष्कार करें। यह बाते कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि डॉ आरसी मेहता ने बरियठ स्थित स्माइल डेंटल क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में कहा। स्माइल क्लीनिक का उद्घाटन डॉ मेहता सरपंच उर्मिला देवी एवं मुखिया निशु कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किए। डॉ मेहता ने रोग से बचाव हेतु सुझाव दिए और कहां मुंह के बीमारियों के कारण अनेकों तरह के टीवी कैंसर पेट लिवर किडनी एवं अवसाद जैसे मानसिक बीमारी होता है डेंटल कैरीज कीटाणुओं से होता है बचाव हेतु प्रत्येक दिन कम से कम सुबह और सोते समय 2 बार अच्छे मंजन या टूथपेस्ट से ब्रश करना करें। डेंटल हाइजीन का पालन करें। मीठे पदार्थों के सेवन के बाद अनिवार्य रूप कुला एवं ब्रश करना चाहिए।दांत के बीच फंसे हुए अनाज मांस के रेस एवं टुकड़े को सोने से पहले निकाल लेना चाहिए दांत के बीच अनाज के टुकड़े रहने पर डेंटल कैरीज होता है इसलिए सोते समय निश्चित ब्रश करें और स्वस्थ रहें। क्लीनिक के चिकित्सक डॉ शिवानी ने कहा कि अपने पैतृक इचाक प्रखंड वासियों का सेवा करने का सुअवसर मिला है जिसे बखूबी निभाऊंगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से शिवानी के पिता अक्षय वट मेहता मुखिया निशू मेहता सरपंच उर्मिला देवी बिना देवी केदार मेहता प्रयाग नेता राजबलभ प्रसाद संजय कुमार विकास चंद्र पार्वती कुमारी प्रकाश मेहता सीताराम मेहता डॉ किशोरी प्रसाद मेहता बालेश्वर महतो टिको महतो कुमारी निशा बबलू मेहता हेमंत कुमार अनुपम विद्यार्थी सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
