
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
केरेडारी- केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पुरनी पेटो में सात दिवसीय यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ दिन सोमवार से शुरू हो गई। पुरनी पेटो शिव मंदिर यज्ञ स्थल से शिव मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर यज्ञ समिति के द्वारा पांचवा वर्षगांठ के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रही। इस दौरान अहले सुबह पुरनी पेटो यज्ञ स्थल से चट्टी पेटो, लईसुकवार, बुकरू होते हुए टंडवा स्थित चुंदरू धाम से 1001 कलश लेकर महिलाएं हर हर महादेव बोल बम के नारे एवं जयकारे करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। विधायक अंबा प्रसाद भी इस दौरान महिलाओं के साथ कलश यात्रा में शामिल रही। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ होने से क्षेत्र का आसपास का हर इलाका भक्तिमय हो जाता है एवं वातावरण शुद्ध हो जाता है।

इस दौरान प्रमुख सुनीता देवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, चंदन गुप्ता, मुखिया कौशल्या देवी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव, मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव, राजेश साव, महेंद्र रजक, बालदेव रजक, उपेंद्र रजक, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बलिंदर साव, सचिव राम अवतार रजक, कोषाध्यक्ष कौलेश्वर साव, राज किशोर यादव, बैजनाथ महतो,अमित प्रसाद गुप्ता, अनूप रजक, गीता देवी, रमेश साव, गजेंद्र यादव, महादेव साव, अवधेश यादव,करमजीत यादव,सिकंदर यादव सहित भारी संख्या में महिला पुरुष थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
