• Tue. Oct 6th, 2026

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल ने रचा इतिहास, राजभाषा चल वैजयंती में प्रथम पुरस्कार

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित नराकास अध्यक्षीय राजभाषा चल वैजयंती प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। पहली बार प्रतियोगिता में शामिल होकर विद्यालय ने यह सफलता प्राप्त की।

 

राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन 14 से 28 सितंबर 2026 तक किया गया। इस दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) के सदस्य संगठनों के बीच राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

बताया गया कि केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल करीब 40 वर्षों से नराकास में पंजीकृत नहीं था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे के विशेष प्रयास से पहली बार विद्यालय का नराकास में पंजीकरण कराया गया। इसके बाद विद्यालय ने राजभाषा संबंधी प्रतियोगिताओं में सहभागिता की और पहली ही बार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि विशेष गौरव का विषय है।

 

राजभाषा पखवाड़ा के समापन-सह-पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलम बैंक्वेट हॉल, सेक्टर-4C, बोकारो स्टील सिटी में किया गया। समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक प्रिय रंजन ने केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे को राजभाषा चल वैजयंती का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।

 

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग के उपायुक्त एस. बी. जोगलेकर के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के प्रोत्साहन और सहयोग से विद्यालय को नराकास से जुड़ने का अवसर मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर । गम्हरिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र, खराब सड़क और लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल ।
सरायकेला : CHC नीमडीह में गर्भवती महिला से खून जांच के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, नीमडीह थाने में शिकायत 05 अक्तूबर को तारीख दर्ज किया ।
सरायकेला : चांडिल सड़क हादसे में तीन गोप बंधुओं की मौत, पुरुलिया से सर्कस देख लौट रहे थे जुगिलांग के युवक ,मालती चेक पोस्ट के पास अर्टिगा ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed