• Sat. Apr 4th, 2026

केंदुआ 5 नंबर में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता,हुई SNMMCH में भर्ती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024
crescent ad

 

केंदुआ:- केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ 5 नंबर के समीप रहने वाले एक प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से गला रेत दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई स्थानीय लोगों ने घायल प्रेमिका को आनन फानन में इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH भेज दिया है.जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है भुक्त भोगी प्रेमिका ने बताया कि लगभग 4 -5 सालों से सूरज के साथ प्यार का सिलसिला चल रहा था. शनिवार संध्या को सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मुलाकात के लिए बुलाया तो प्रेमिका ने नहीं मिलने की बाते कही इससे आहत होकर प्रेमी सूरज ने रविवार अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से जोरदार वार कर दिया.जिससे प्रेमिका का गला कट गया.हमला करने वाला प्रेमी सूरज बिहार के नवादा जिले का बताया जा रहा है.भुक्त भोगी प्रेमिका का अस्पताल में इलाज जारी है.उसका पति केरल में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है.घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच में जुट गई है समाचार प्रेषण किये जाने तक आरोपी सूरज पुलिस की पकड़ से बाहर है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *