• Fri. Mar 27th, 2026

कुहका के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जनसभा!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2023

 

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

निरसा :धनबाद जिला के छह विधान सभा में निरसा के पहला विधान सभा से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी संकल्प रैली का यात्रा का जनसभा निरसा के कुहका के मैदान से प्रारम्भ हूआ!निरसा के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नैतृत्व में निरसा के कुहका मैदान में भिड़ो का जन सैलाब उमड़ पड़ा खास कर इस जनसभा में महिलाओं की ज्यादा तादाद देखने को मिला!और साथ में पुरुषो की संख्या भी काफ़ी दिखने को मिला!इस जनसभा के रैली में खासकर झारखण्ड के सूबेदार हेमंत सोरेन के शासन काल में केवल कोयला चोरी और बालू चोरी का मुद्दा छाया रहा!इस सम्बन्ध में धनबाद के सांसद पी एन सिंह ने कहा की निरसा में खास कर लालझंडा वाला ने इस क्षेत्र में कोयला चोरी और बालू चोरी करवाने का क़ाम करता है!और हर जगह पैसे के लिये विकास के क़ाम को जाकर रोकना और पैसे का मांग करना जब पूछता है, तो कौन हो तो कहता है, एम सी सी का है, आज जितने भी सारे उद्योग धंधा निरसा में बंद करवाने का क़ाम किया है!वह लालझंडा का ये एम सी सी वाले उन्होंने कहा की इस लालझंडा को अब निरसा से हमेशा के लिये!उखाड़ कर फेक देना है!
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की!की यह जो हेमंत सोरेन की जो सरकार है, यह लुटेरों की सरकार है! धनबाद जिला में केवल कोयला चोरी का लूट चल रहा है, और बालू की चोरी हो रहा है!जहाँ देखे बड़े बड़े हाइवा के माध्यम से कोयला चोरी हो रहा है, और बालू की चोरी चल रहा है!इस सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है!झारखण्ड के लोग भूखे मरें इससे इसका कोई परवाह नहीं है!इसे अपना कोयला चौरी और बालू चोरी चलना चाहिए!यहाँ तक सुनने में आया की यह हेमंत सरकार दो माह का गरीबों का राशन खा गया, इसे भी नहीं छोड़ा, अगर गरीब एक साईकिल कोयला लेकर जाता है तो पुलिस उसे उठाकर जेल भेजनें का क़ाम करते है!उन्होंने खासकर अभी धनबाद के एस एस पी के बारे में कहा की सभी प्रशासनिक अधिकारी का प्रमोसन हूआ है, लेकिन हमारे इस एसपी का प्रमोसन और तबाबला नहीं हूआ है!बाबूलाल ने बताया की एक ने मुझे बताया की हेमंत सरकार ने इसे रक्खा है, कि क्षेत्र में इसे रक्खा है की ये क्षेत्र से वसूली करके लायगा और मुझे देगा और यह अभी इसी धनबाद जिला में ही रहेगा!
बाबूलाल मरांडी ने कहा की आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज देश के कोरेना काल में लोगों को फिरी भेक्सीन देना और चौरासी करोड़ जनता को मुफ्त में फिरी राशन देना, ऐसा प्रधानमंत्री जो जनता के हित में सोचता है, कुछ दिन पहले 33%महिला बिल पास करके हर महिला को सम्मान देने का क़ाम किया, कल यह महिला हमारे इस जगह बराबर बैठने का अधिकार मिला!इस लिये मैं कहता हूँ!की एक बार आप हमें इस झारखण्ड में सरकार बनाने का क़ाम करें फिर मैं जो भी काले धंधे का क़ाम किया है उसे एक एक कर लोहे के सालाखे के पीछे भेजनें का क़ाम करेंगे यह मेरा आपसे वादा है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *