
केंदुआ।केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के कुसतौर 3 नंबर टीना धौड़ा के स्थानीय महिलाओं ने कुसतौर आउट पोस्ट सी आई एस एफ कैप में पदस्थापित पोस्ट कमांडर व्यास राय एवं अभिषेक कुमार पर छेड़खानी एवं मारपीट का लगाया आरोप
घटना के संबंध में बताया जाता है की कुसतौर 3 नंबर टीना धौड़ा के स्थानीय महिलाएं अपने दिनचर्या एवं शौच करने के लिए बगल के जंगल में प्रतिदिन की तरह गयी हुई थी! वही एरिया 6 कुसतौर आउट पोस्ट सी आई एस एफ में कार्यरत पोस्ट कमांडर व्यास राय एवं अभिषेक कुमार पर मोबाइल से वीडियो बनाने एवं छेड़खानी का आरोप लगाया है! वही जब स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट एवं गली गलौज किया गया!महिलाओं का कहना है कि सी आई एस एफ के यह दोनों अधिकारी करीब 2 महीना से सी आई एस एफ के पेट्रोलिंग के नाम पर इन जंगलों में गाड़ी खड़ा कर बैठा रहता है!और जब हम स्थानीय महिलाएं शौच करने के लिए जाते हैं तो हम पर बुरी नीयत रखने के साथ-साथ छेड़खानी का प्रयास करता है! जब हम सभी महिलाएं इसका विरोध किया तो हम लोग के साथ मारपीट एवं गाली गलौज कर भगा दिया! वही जब पूरे मोहल्ले के लोग इसका विरोध करने लगे तो तो सी आई एस एफ के दोनों जवान भाग खड़े हुए! हम सब महिलाएं इसका पुरजोर विरोध करते हैं और केंदुआडीह थाना प्रभारी से मांग करते हैं कि हम लोगों के साथ उचित न्याय करने का कृपा करें!नहीं तो आगे भी इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
