
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स प्रबंधन द्वारा शनिवार को जीटी रोड स्थित डीवीसी कालोनी के समक्ष सेल की जमीन पर कुल्टी के विकास पुरुष सर विरेन मुखर्जी की मूर्ति का अनावरण मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार एंव सेल के ईडी अनिल कुमार ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के पूर्व सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी में कार्यरत कर्मचारी एंव सर विरेन मुखर्जी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार गुरूदास सोरेन को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि कुल्टी का लौह इस्पात कारखाना एशिया का पहला कारखाना था। सर विरेन मुखर्जी के प्रयास से इस कारखाना ने दुनियाभर में ख्यातिप्राप्त की ओर कुल्टी इस्को तथा बन॔स्टेडर उन्ही की देन हैं। आने वाले दो साल में सेल ग्रोथ वर्क्स तथा सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज का उत्पादन दो गुना हो जायेगा। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, और सर विरेन मुखर्जी के सपना को सकार किया जा सकेगा।

इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार ने कहा कि कुल्टी में सर विरेन मुखर्जी की मूर्ति लगाकर आज गव॔ महसूस हो रहा हैं। जिन्होंने कुल्टी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर विरेन मुखर्जी में विकसित भारत की सोच थी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि मूर्ति स्थल की साफ सफाई का ध्यान सभी को रखना हैं और यह जिम्मेदारी सभी की हैं।
सभा का संचालन सेल ग्रोथ वर्क्स के एजीएम एचआर कामिॅक जेड आदिल ने किया। इस अवसर पर जीएम एस शेषाद्री, ए मुखर्जी, डाक्टर बीएन सिंह, आर एस महावार, समाजिक कार्यकर्ता गोपीकृष्ण दत्ता, प्रेमनाथ पाण्डेय, राजेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
