
बड़कागांव संवाददाता

शनिवार को कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉक्टर मुकुल नारायण देव, झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टी एन साहू एवं अन्य अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर स्वागत।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए डॉ मुकुल नारायण देव ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कहा की शिक्षा के क्षेत्र में बड़कागांव काफी तेजी से विकास कर रहा है , आप जितना शिक्षित होंगे उतना ही अपने परिवार एवं क्षेत्र का विकास होगा। अध्ययन केंद्र में वोकेशनल कोर्स में मुख्य तौर पर सर्टिफिकेट इन ईकॉमर्स, सर्टिफिकेट इन लीगल अवेयरनेस, सर्टिफिकेट इन रूरल डेवलपमेंट, सर्टिफिकेट इन मीडिया मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन मास कम्युनिकेशन, सर्टिफिकेट इन अमानत एंड सर्वेइंग, डिप्लोमा इन अमानत एंड सर्वेइंग, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन जीआईएस, डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, डिप्लोमा इन रीजनल लैंग्वेज, डिप्लोमा इन उर्दू लैंग्वेज, डिप्लोमा इन काउंसलिंग, डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग, डिप्लोमा इन हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, डिप्लोमा इन बेडसाइड असिस्टेंट, डिप्लोमा इन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन नेटरियोलॉजी, डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डिप्लोमा इन रूरल मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन एचआर, पीजी डिप्लोमा इन रूरल मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन आईटी और पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन हैं।
मौके पर मुख्य रूप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सचिव टूकेश्वर प्रशाद, मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, कॉलेज के प्राचार्य कृति नाथ महतो, वरिष्ठ कांग्रेसी रामसेवक सोनी, डॉक्टर बालेश्वर प्रसाद, विशेश्वर नाथ चौबे, प्रोफेसर सुरेश महतो, महेंद्र नाथ पांडे, प्रो. निरंजन कुमार नीरज, सुरेश महतो, ललिता देवी, ऋतुराज, अनु कुमारी, देवेंद्र प्रसाद, मुखिया प्रभु महतो, जय नारायण प्रसाद के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
