• Mon. Apr 13th, 2026

कुम्हारटोली पार नाला के सांस्कृतिक भवन के भूमिपूजन में शामिल हुए सदर विधायक सहित कई अन्य गणमान्य लोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 6, 2022
crescent ad

—–
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के कुम्हारटोली पार नाला शिव मंदिर के समीप भव्य सांस्कृतिक भवन निर्माण के भूमि- पूजन में बतौर अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद, मनोज गुप्ता, मनोज भगत, विजय प्रसाद, संजय गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, अरुण पंडित, अंजनी कुमार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़ सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए अपने अपने नाम का ईंट देकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन में मुख्य रूप से स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भुलन राम, मनोज वर्मा, दयाशंकर मिश्रा के अलावे सांस्कृतिक भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा, सचिव सुजीत कुमार वर्मा, स्थानीय वार्ड पार्षद तारा देवी, मोना वर्मा, रामजी सिंह, महेंद्र चौधरी, श्रवण कुमार, सुमन पासवान,उमेश यादव, छोटू राम, विशाल कुमार, दिलीप वर्मा, राजेश कुमार, अमन कुमार, संदीप वर्मा, मंगल वर्मा, राकेश वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, पंकज कुमार, राजेंद्र कुमार पासवान, सुमन कुमार, विक्की कुमार, अंजन कुमार, अमित कुमार, गोलू वर्मा, बबलू वर्मा, किशन कुमार, भानु वर्मा, अरविंद वर्मा, चंदन कुमार, मुन्ना राम, गोलू वर्मा सहित अन्य सैकड़ों लोग
शामिल हुए। इससे पूर्व विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य लोगों का यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल तासे के साथ जबरदस्त स्वागत किया। यहां सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए स्थानीय लोगों को विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक निधि की राशि से 15 लाख रुपए का अनुशंसा पत्र सौंपा ताकि समाजहित और जनहित में यथासीघ्र इस भव्य सांस्कृतिक भवन का निर्माण हो सके।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सांस्कृतिक भवन के निर्माण होने से यहां किसी भी प्रकार के सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में सुविधा होगी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *