• Sat. Jul 4th, 2026

कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jul 4, 2026
crescent ad

 

सरायकेला -कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में सत्र 2026-27 की पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन शनिवार को किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद द्वारा मुख्य गेट पर अभिभावकों के भव्य स्वागत (टीका, माला और फूल) के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत-गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी रजक की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के साथ औपचारिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

 

बैठक पर शैक्षणिक चर्चा करते हुए श्री प्रवीण कुमार रथ ने पीटीएम के उद्देश्य, पोषक क्षेत्र में नामांकन और अनामांकित छात्राओं पर विशेष चर्चा की।

श्री कामदेव महतो ने छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर प्रकाश डाला। तथा प्रत्येक दिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

रेमेडियल क्लास, लर्निंग आउटकम, ग्रेड टेस्ट और सीबीएसई पंजीकरण पर विशेष सत्र चर्चा किया गया ।

 

लैंगिक समानता, व्यक्तिगत स्वच्छता, नशामुक्त समाज, पोक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ‘हातुरेन हीरो सम्मान’ जैसे नवाचारों को सराहा गया। अंत में, विद्यालय के चेतन सत्र की उत्कृष्ट गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया और परिसर भ्रमण कराया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, तथा विकास चौधरी एवं भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।श्री कुंज बिहारी कर ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *