• Thu. Mar 5th, 2026

कुमारधुबी में नर्स को बंधक बना डकैतों ने ₹50 हजार नगद सहित ₹2 लाख का भीषण डाका, जांच में जुटी पुलिस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 13, 2022

 

झारखंड ,निरसा
रिपोर्टर ,आजाद अंसारी

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत तिनकोनिया मोड़ कुमारधुबी क्लब समीप निवासी रेखा साव घर में बीती रात करीब 2 बजे 8-10 की संख्या में डकैतों ने बंधक बना 50 हजार नगद सहित 2 लाख रुपये की भीषण डाका की घटना को अंजाम देकर चलते बना। पीड़िता रेखा साव ने इसकी शिकायत कुमारधुबी ओपी में की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे खाना खाकर कमरे में सोने चली गई।

रात करीब 2 बजे अचानक 8-10 की संख्या में डकैतों ने घर की चार दिवारी फांदकर अंदर प्रवेश कर गया। उसके बाद वह कमरे में घुसकर मेरे हांथ, पांव बांध मेरे मुंह मे पट्टी लगा दी। उसके बाद मेरे साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया।

कई डकैतों ने जान से मार देने की बात कर रहे थे। वे मेरे आलमीरा का चाबी लेकर 50 हजार रुपये नगद जो मैं नर्सिंग होम से लेकर आई थी एवं कान की बाली, अंगूठी व गले का चैन सभी सोने का लेकर चला गया। जिसकी कीमत डेढ़ लाख होगी। नगद व सामाग्री मिलाकर 2 लाख की डाका हुई है। सभी नकाब पहने हुए हिंदी में बातें कर रहा था। बताई की वह अर्श नर्सिंग होम सरबरी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के एसिस्ट करने का काम करती है। इस तरह की घटना उसके साथ कभी नही घटा है। घटना के बाद से महिला दहशत में है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *