

घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है। इस संबंध में महिला ने ओपी में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में पड़ोसी खोखन बाउरी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। कहा कि वह घर के पास बैठी थी। जैस ही वह घर गयी चौकी के नीचे छुपकर घात लगाये बैठा खोखन बाउरी ने उसे दबोच लिया और बुरी नियत से जोर जबरदस्ती करने लगा। वह जोर से चिल्लायी तो वह दीवार फांदकर भाग गया। महिला ने कहा कि वह अपनी एकमात्र बेटी के साथ घर में अकेली रहती है। सिलाई का काम कर किसी तरह गुजारा करती है। इस घटना के बाद से वह डरी सहमी हुई है। पुलिस ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इधर घटना के बाद से युवक फरार है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
