• Sun. Feb 15th, 2026

किसी जरूरतमंद के लिए सही समय पर रक्तदान करना जीवनदान देने जैसा हैं — दारोगा विनय यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2024

 

धनबाद पॉपुलर नर्सिंग होम में ईलाजरत 58 वर्षीय मरीज महादेव पांडे की तबीयत बहुत खराब होने की सूचना मरीज के परिजन ने सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय प्रवक्ता अरीजीत भट्टाचार्य को दिया और बताया कि डॉक्टर द्वारा तत्काल 3 यूनिट बी पॉजिटिव की व्यवस्था करने को कहा गया हैं मरीज के परिजन बिलकुल असमर्थ हैं मरीज को रक्त उपलब्ध कराने में कृप्या करके अपने संस्था के माध्यम से इनकी मदद करें l
सूचना प्राप्त होते ही श्री भट्टाचार्य ने संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान से मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया इसके कुछ ही देर बाद श्री चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर धनबाद प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए एक यूनिट रक्त ब्लड सेंटर से उपलब्ध कराया l
दूसरी यूनिट के लिए केन्द्रीय प्रवक्ता श्री भट्टाचार्य ने जामताड़ा टाउन थाना के दरोगा विनय यादव से रक्तदान करने का आग्रह किया जिसपर दारोगा श्री यादव जी इसे सौभाग्य का बात कहते हुए कहा कि समय पर इंसान किसी जरूरतमंद के रक्तदान कर उसकी सहायता करता हैं तो इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती रक्तदान को जीवनदान भी कहा जाता हैं और हम सभी अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं क्योंकि यह मौका हमें मिला हैं इतना कहने के बाद वे तुरंत जामताड़ा से धनबाद श्रीनिवास ब्लड सेंटर पहुंचे और मरीज के लिए रक्तदान किया l
रक्त मिलने के बाद मरीज को हालत में पहले से काफी सुधार हैं और बहुत जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर जा सकते हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *